Anemin || खून की कमी:
आज की इस पोस्ट में खून की कमी के कारण जानेगे |
अनीमिया Anemin या खून की कमी एक ऐसी विशेष शारीरिक स्थिति है जिसमें किसी व्यक्ति के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा यानी लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या सामान्य से कम हो जाती है। हीमोग्लोबिन मानव रक्त की लाल रक्त कोशिकाओं में प्रवेश करके उन्हें लाल रंगत प्रदान करता है।
हीमोग्लोबिन का स्तर :
स्वस्थ पुरूष के शरीर में 13-16 व महिला में 12-14 मिलिग्राम प्रति डेसिलीटर हीमोग्लोबिन होना चाहिए।
खून की कमी के लक्षण:
- चक्कर आना
- थकान होना
- सांस फूलना
- आंखें पीली हो जाना
- लगातार सिर में दर्द
- हाथों और पैरों का ठंडा होना
- शरीर में तापमान की कमी
- त्वचा व नाखूनों का पीला होना
- आंखों के नीचे काले घेरे
खून की कमी के कारण:
- वंशानुगत समस्याएं
- विटामीन बी-12 की कमी
- पोषक तत्वों की कमी
- अल्पाहार या कुपोषण
- फॉलिक एसिड की कमी
- ब्लीडिंग
खून की कमी का उपचार:
सेब :-अगर आप एनीमिया से ग्रसित हैं तो सेब खाना लाभकारी रहेगा। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ती है।
चुकंदर :- चुकंदर शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने का रामबाण इलाज है। चुकंदर का जूस लगातार पीने से खून साफ रहता है और शरीर में खून की कमी भी नहीं होती।
गाजर :- लगातार गाजर का जूस पीने या गाजर खाने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।
केला :- केले में मौजूद प्रोटीन, आयरन और खनिज शरीर में खून बढ़ाते हैं।
अमरूद:- पका अमरूद खाने से शरीर में हीमोग्लोबीन की कमी नहीं होती।
संतरा :- संतरा विटामिन-सी के अलावा फॉस्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। संतरा खाने से शरीर में ना केवल खून बढ़ता है बल्कि खून साफ भी रहता है।
सूखे मेवे- खजूर, बादाम और किशमिश का खूब प्रयोग करना चाहिए। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है।
तो आज की उह पोस्ट केसी लगी धन्यवाद हमसे जुड़ने के लिए |