Frozen Shoulder || कंधे की अकड़न के लक्षण, कारण, इलाज :
कंधे का दर्द एक बहुत ही आम शिकायत है। ऐसा माना जाता है कि कंधों के आसपास जोड़ों में सूजन आने के कारण यह दर्द होता है। दर्द आम तौर पर अनवरत होता है, जो रात के समय अधिक बुरा होता है, जब मौसम ठंडा होता है एवं सीमित गति के साथ-साथ छोटे से छोटे कार्यों को भी असंभव बना देता है। कुछ गतियां या सूजन तीव्र दर्द की अचानक शुरु हो सकते हैं एवं ऐंठन उत्पन्न कर सकते हैं ।
आमतौर पर फ्रोजन शोल्डर के तीन चरण होते हैं। पहले चरण में व्यक्ति को कंधे में दर्द होने लगता है। दूसरे में उसे कंधे को हिलाने-डुलाने या कोई काम करने में परेशानी होती है। वहीं तीसरे चरण में कंधे की मूवमेंट बिल्कुल रुक जाती है। अधिकांश वृद्ध लोगों कोतो बालों में कंघी करने या कपड़े पहनने तक में परेशानी महसूस होती है।

फ्रोज़न शोल्डर के लक्षण:
- रात में कंधों में तीव्र दर्द होना।
- कंधों का सुन्न पड़ जाना।
- कंधों को घुमाने में असमर्थता महसूस होना।
फ्रोजन शोल्डर का कारण:
- बढ़ती उम्र भी फ्रोजन शोल्डर का एक कारण हो सकती है।
- डायबिटीज के रोग के कारण होना।
- हृदय समस्या से ग्रसित लोगों।
- पार्किसन बीमारी के मरीजों में हो सकती है।
- जिन्हें कंधों पर किसी प्रकार की चोट लगी हो।
- कंधों की किसी प्रकार की सर्जरी हुई है।
- गर्दन में होने वाली सर्वाइकल डिस्क की समस्या भी ऐसे दर्द का कारण हो सकती है।
फ्रोजन शोल्डर के उपचार:
- कंधों को गर्म या ठंडा सेक दें।
- कुछ कंधे की समस्याओं को हल करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।
- फ्रोजन शोल्डर की चिकित्सा का सबसे अच्छा उपाय फिजियोथेरेपी माना जाता है।
- फिजियोथेरेपी में कंधों में खिंचाव उत्पन्न कर कंधों को दोबारा गतिमान बनाना होता है।
- यदि इस रोग की शुरुआत है तो कंधे को आराम देने।
- स्टेरॉयड के इंजेक्शन आदि से इलाज किया जाता है।
- यह समस्या लम्बे समय तक रहती है तो गठिया का रूप भी ले सकती है।
तो दोस्तों आज की यह पोस्ट केसी लगी कमेन्ट करके जरुर बताना धन्यवाद् |